जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर, 1.62 लाख के लक्ष्य के एवज में 1.30 लाख सदस्य बने

00 भाजपा सदस्यता अभियान
जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 6 सितम्बर से जारी हैं जिसका समापन 30 अक्टूबर को होना है इस अवधि में जांजगीर-चांपा जिला बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरे स्थान पर काबिज हो चुका हैं। इस संबंध में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमर सुल्तानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में पूरे जिले में बढ़ चढ़ कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया है जिसका परिणाम रहा कि समापन तिथी के पूर्व जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ चुका हैं। जिले में अब तक 1.30 लाख सदस्यता पूर्ण कर ली गई हैं।
इस संबंध में संयोजक अमर सुल्तानिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से इतिहास रचने जा रही हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक सीधे पहुंच कर उन्हें पार्टी की रितियों और नीतियों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं जिससे प्रभावित होकर लोग बढ़ चढ़ कर भाजपा के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अब तक प्रदेश में 47 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं वहीं देश में साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा सदस्यों का आंकड़ा पार हो चुका है। सुल्तानिया ने कहा कि जिला सहसंयोजक अरूण झाझडिय़ा, नंद चौधरी, धनंजय सिंह ठाकुर, श्रीमती शांति देवी भारते सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के द्वारा जांजगीर-चांपा जिले को दिये गये 1.62 लाख के लक्ष्य के एवज में अबतक 1.30 लाख सदस्यता पूर्ण कर लिया हैं और सत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *