बीजापुर में वर्ष 2024 में 406 अभियान में हुए 48 मुठभेड़ 58 नक्सली ढेर, 505 गिरफ्तार, 189 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सरकार बदलने के बाद से ही लगातार नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षाबलों के कैम्प लगाए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षाबलों के जवान उन इलाकों तक पहुंच कर मुठभेड़ कर रहे हैं, जिन इलाकों में कभी जवानों का पहुंचना कठिन हुआ करता था। इसमें लगातार मिल रही सफलताओं के बाद अब जवानों और सरकार ने यह दावा करना शुरू कर दिया है कि बस्तर में नक्सलवाद अब अंतिम सांस ले रहा है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्ष 2024 में पुलिस को इन 12 महीनों में बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस नें नक्सलियों के विरूद्ध 406 प्रभावी अभियान चलाकर नक्सलियों के कई बड़े कैडर को मार गिराया हैं। 406अभियानमेंहुए48 मुठभेड़ में 58 नक्सलियों को ढेरकर दिया गया है, 505 नक्सली गिरफ्तार किए गये हैं, वहीं 189नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। राज्य से लेकर केंद्र के बड़े भाजपा के नेता नक्सलियों का सफाया करने लगातार बस्तर संभाग का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नें बीजापुर जिले में खूंखार नक्सली हिडमा के गांव के पास चौपाल लगाकर मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के बात कही थी। इसी बीच प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित करने वाले नक्सलियों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए देने की बड़ी घोषणा की है। जिसका असर आओ वाले दिनों में देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में विफल रहे नक्सली अब ग्रामीणों को मुखबीर के नाम पर हत्या की वारदात को अंजाम देकरअपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के नक्सलियों के कोर एरिया में वर्ष 2024 में पुलिस कैम्पो का जाल बिझाया गया हैं। वर्ष 2024 में 12 नए कैम्प खोले गए है। कोर इलाकों में पुलिस लगातार गस्त कर नक्सलियों पर दबाव बनाने कामयाब रही है। बीजापुर जिले में अब तक 406 बार ऑपरेशन लांच किए गए हैं। जिसमे 48 बार मुठभेड़ हुए है। मुठभेड़ में 58 नक्सलीयों को मार गिराने में पुलिस नें सफलता हासिल कि हैं। जिले में हुए मुठभेड़ में पुलिस को बड़े हथियार हाथ लगे हैं। जिनमे 56 हथियार, एसएलआर, एलएमजी, एके 47 सहित इंसास बरामद किया गया हैं। मुठभेड़ के बाद बरामद हथियारों से नक्सलियों कि कमर टूट गई हैं। इस दौरान वर्ष 2024 में नक्सलियों से लोहा लेने मैदान में उतरे मात्र 6 जवानो की शहदत हुई हैं। नक्सलियों के बिछाये एम्बुस में फंसकर 6 जवान शहीद हुए और 63 जवान घायल हुए है। नक्सल वरदातो में अब तक 33 आम नागरिक की मौत हुई है। जिसमे 5 लोगों की आईडी से मौत हुई है, वहीं 28 को धारदार हथियार से मारा गया हैं। जिनमे भाजपा कार्यकर्त्ता, आम नागरिक शामिल हैं। लगातार दबाव पडऩे के बाद नक्सली बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण किये हैं। पुलिस नें कार्यवाही करते हुएअब तक 505 नक्सलीयों को गिरफ्तार किया हैं। वही 189 नक्सली आत्मसमर्पण किये हैं। इस वर्ष 2024 में पुलिस के साथ बीजापुर जिले में नक्सलियों की 5 बड़ी मुठभेड हुई। जिसमे बड़े नक्सली कैडरो को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली। इनमें पीडिया में 12, लेण्डरा में 13 चुकुरभट्टी में 6 रेखपल्ली में 3 और बन्देपारा में 2 नक्सलीयों को पुलिस नें मार गिराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *