नगर निगम के विशेष सम्मिलन में जीएसटी दरों में भारी कटौती पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित

जगदलपुर । नगर निगम में जीएसटी दरों में हाल ही में की गई भारी कटौती के मद्देनजर आज शुक्रवार को विशेष सम्मिलन बुलाया गया। इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए इस निर्णय का स्वागत करना और अभिनंदन प्रस्ताव पारित करना था।
बैठक में भाजपा के 30 पार्षद और 2 निर्दलीय पार्षद उपस्थित रहे। लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया और बैठक में शामिल नहीं हुए। इस कारण कार्यक्रम काफी देर तक विलंबित रहा, फिर भी इसे प्रारंभ कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी के दरों में भारी कटौती की गई है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए नगर निगम में प्रस्तुत अभिनंदन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *