बीजापुर के मुर्कराजगुट्टा के जंगल में मिला नक्सलियों द्वारा कांक्रीट से बनाया गया पक्का बंकर

बीजापुर। कैम्प जीड़पल्ली से कोबरा 208 की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुर्कराजगुट्टा के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों के द्वारा कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बंकरनुमा कमरा 20 बाय 8 फीट की साइज का बंकरनुमा कक्ष बनाया गया था, उक्त बंकर से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये 6 नग सोलर प्लेट, 6 नग जरकीन, 2 नग नक्सली वर्दी, 2 नग सिलिंग पंखा बरामद किया गया है। कोबरा 208 के जवानों द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान मुर्कराजगुटटा की पहाड़ी जंगल से नक्सली सामान के छिपाने के जगह को खोजकर नष्ट किया गया है। इसके पूर्व सुरक्षाबलों के द्वारा कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगल से नक्सलियों के द्वारा हथियार बनाने का उपकरण, औजार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों के द्वारा अब तक नक्सलियों के कोर इलाके में 12 डंप साइट्स को चिन्हित कर नष्ट किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के प्रभाव वाले सबसे सुक्षित माने जाने वाले बटालियन कोर इलाके में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्रवाही की जा रही है। सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों के बटालियन नंबर 1 के कोर जोन में उक्त बंकर बना रखा था। नक्सली संगठन हिड़मा जैसे दुर्दांत नक्सलियों को फोर्स से बचाने पक्का बंकर बनाया था। इससे पहले भी सुरक्षाबलों के जवान नक्सलियों द्वार बनाये गये अंडरग्राउंड बंकर मिल चुके हैं, लेकिन अब तक सीमेंट और ईंट से बना बंकर नही मिला था, पहली बार पक्के कंक्रीट का बंकर बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली संगठन अपने बड़े नक्सली कैडर को छुपाने और नक्सली गतिविधियों को ड्रोन या यूएवी की नजर में आए बिना अपनी कारगुजारियें को जारी रखने के लिए यह पक्का बंकर बनाया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *