कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच का पारिवारिक परिचय सम्मेलन संपन्न

00 सात वरीष्ठ सदस्यों को कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित
भिलाई। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा कान्यकुब्ज समाजिक चेतना मंच के सेक्टर-1 भिलाई स्थित परिसर में 29 वां पारिवारिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ ही साथ भारतवर्ष के अनेक राज्यों से कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के परिवारों ने भाग लिया। दिन भर चले सम्मेलन में सौ से अधिक परिवारों ने विवाह योग्य प्रस्ताव की जानकारी प्राप्त की। पारिवारिक संबंधों का, संस्कारों को और अधिक सुदृढ़ीकरण बनाने की अनमोल धरोहर को निरंतर आत्मसात कर विस्तार का पूर्ण ध्यान रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी, अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति तथा विशिष्ट अतिथि श्री बच्चू पांडेय, अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, नागपुर, श्री प्रेम शंकर तिवारी, सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट, श्री राजेन्द्र प्रसाद दीक्षित, प्रोफेसर, राजनांदगांव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच पारिवारिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ अनेकों राज्यों से आए कान्यकुब्ज ब्राह्मण युवक-युवतियों ने अपने परिवारों के साथ परिचय का आदान-प्रदान किया। यह विवाह के योग्य युवक-युवतियों के लिए एक उपयुक्त मंच है। इस आयोजन के साथ ही साथ समाज के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके आदरणीय वरिष्ठ सदस्यों को उनके अमूल्य योगदान और समाज में भागीदारी के लिये “कौस्तुभ सम्मान” से सम्मानित भी किया गया। जिसमें पंडित अशोक कुमार शुक्ला, संरक्षक सदस्य तथा आजीवन सदस्य पंडित महेश कुमार शुक्ला, पंडित अवधेश नारायण द्विवेदी, पंडित संतोष पाण्डेय एवं पंकज द्विवेदी को “कौस्तुभ सम्मान” से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *