मल्लेबाग पुलिया टूटने से लोगों की बढ़ी परेशानी, पैदल चलकर जाना पड़ रहा है चिंतलनार

सुकमा। जिले में लगातार हो रहे भारी बारिश का असर आम जनजीवन पर पडऩे लगा है, नदी-नाले उफान पर हैं दूरस्थ ग्रामों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। दोरनापाल गांव से जगरगुंडा गांव जाने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसाती पानी के कारण पूरा इलाका पानी-पानी हो गया है, जिससे आवागमन ठप है। दस दिन पहले मल्लेबाग पुलिया टूटने के बाद चिंतलनार-जगरगुंडा की ओर जाने वाले लोगों को खासकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के गांव के लोग भी नाला पार कर अपने गांव जाने को मजबूर हैं। जगरगुंडा के लोगों का जिले से 9 दिनों से संपर्क टूटा हुआ है। मल्लेबाग पुलिया टूटने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कई लोग पैदल भी चलकर चिंतलनार आ रहे हैं। इलाके में दो बसं चलती हैं जो केवल चिंतलनार तक ही जा पा रही हैं ये दोनों बसें जगरगुंडा तक जाती थीं अब चिंतलनार से बसे वापस आ रही हैं।










