जिला स्तरीय मॉक अभ्यास, टेबल टॉप की बैठक सोमवार को

बेमेतरा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2024-25 अंतर्गत जिला बेमेतरा में जिला स्तरीय मॉक अभ्यास, टेबल टॉप की बैठक 18 नवंबर शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में होगी। संयुक्त मोंक अभ्यास को आयोजित करने के लिए एनडीआरएफ की 20-25 बल सदस्यों की एक टीम 17 नवंबर को बेमेतरा में पहुंचेगी। संयुक्त मोंक अभ्यास 19 नवंबर को शाम 3:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा, बेमेतरा में आयोजित है। कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *