उप मुख्यमंत्री अरुण ने नगर पंचायत भिंभौरी, कुसमी और बेरला में की चुनावी जनसभा

बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बेमेतरा जिले के तीन नगर पंचायत भिंभौरी, कुसमी और बेरला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने जन आशीर्वाद मांगा। श्री साव ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। तीनों नगर पंचायतों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भिंभौरी में लोगों को संबोधित कर जनता से अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्री संदीप परगनिहा जी एवं 15 पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वहीं नगर पंचायत कुसमी में भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार साव के समर्थन में आमसभा कर लोगों से विकास कार्यों के लिए पार्टी को मौका देने का आग्रह किया। भाजपा ने कुसमी को नगर पंचायत बनाया है, और भाजपा ही संवारने का काम करेगी।
नगर पंचायत बेरला के आमसभा में श्री साव ने विकसित बेरला बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार श्री विशाल राज देशलहरा जी और 15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि, विशाल जी एक सामान्य कार्यकर्ता है, भाजपा ने आपकी सेवा के लिए उम्मीदवार बनाया है। वे घासीदास बाबा के संदेश मनखे मनखे एक समान को लेकर सबके लिए काम करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तीनों आमसभा में कहा कि, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने एक साल में मोदी जी की एक एक गारंटी को पूरा किया है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया, 3100 में धान खरीदी की, 18 लाख पीएम आवास, 5500 रुपए में तेंदूपत्ता खरीदी, महतारी वंदन के यह 12 किस्त जारी हो चुकी है। कृषक उन्नति योजना के 800 रुपए प्रति क्विंटल की राशि जल्द जारी करेंगे। श्री साव ने कहा कि, अब नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन लाने की बारी आई है। विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के लिए नगरीय निकायों का विकास होना आवश्यक है, इसलिए सभी निकायों में भाजपा की जीत जरूरी है। जनता के उत्साह से इस बार भी भाजपा की जीत तय है।
आमसभा में विधायक दीपेश साहू, योगेश तिवारी, अजय साहू, यशवंत वर्मा, राजेंद्र शर्मा, होरीलाल सिन्हा, ओम प्रकाश यदु, महेश साहू, सूर्य कुमार साहू, डोमेंद्र सिंह राजपूत, नथमल कोठारी,रोहित माहेश्वरी, तीनों नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *