भटवाडा आवासीय विद्यालय कक्षा चौथी में अध्यनरत छात्र की हुई मौत

बीजापुर। जिले में संचालित आवासीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के मौत का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भैरमगढ़ विकासखंड के भटवाडा आवासीय विद्यालय से है, जहां कक्षा चौथी में अध्यनरत टांकेश्वर नाग की मौत हो गई है।
भटवाडा आवासीय विद्यालय के अधीक्षक यसदेव कश्यप ने बताया अचानक टांकेश्वर नाग की तबियत खऱाब होने से उसे स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में उपचार के लिए भर्ती किया गया। भैरमगढ़ अस्पताल मे डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। उन्होने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत और ज्यादा बिगडऩे के कारण तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां रात भर इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 7 बजे के छात्र टांकेश्वर नाग की मौत हो गई। अधीक्षक यशदेव कश्यप ने बताया की जिस बालक की मौत हुई है, उसे दिल की बीमारी थी। भटवाडा आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बताया की मृतक छात्र टांकेश्वर नाग की तबियत कभी-कभी खऱाब होती रहती थी। सोमवार को उसकी तबियत कुछ ज्यादा खराब होने पर उसे भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *