कलेक्टर अग्रवाल ने सम्हाला प्रशासक का प्रभार, मांगा सड़कें, नालियां, साफ-सफाई और गर्मी में पेयजल से निपटने का प्लान की जानकारी

राजनांदगांव। राज्य सरकार के आदेश पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नगर निगम राजनांदगांव में शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे के आसपास बतौर प्रशासक की कुर्सी सम्हाल ली और इसी के साथ ही महापौर हेमा देशमुख के कार्यकाल का समापन हो गया। कलेक्टर के प्रशासक नियुक्त होने के साथ ही राजनीतिक रूप से निगम में दखलंदाजी भी खत्म हो गई। पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर ने शहर की सड़कें, नालियां, साफ-सफाई और गर्मी में पेयजल से निपटने के प्लान पर की जानकारी मांगी।
बीते दिनों राज्य सरकार ने राजनांदगांव नगर निगम समेत प्रदेशभर के नगर निगम में जिला कलेक्टरों को प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। इस आशय के आदेश के तहत आज कलेक्टर ने प्रशासक के तौर पर निगम का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया। बतौर प्रशासक श्री अग्रवाल ने नगर निगम के अधीन शहर में चल रहे अधोसंरचना के कार्यों का ब्यौरा भी मांगा है। विशेषकर उन्होंने सडकें, नालियां और साफ-सफाई की मौजूदा स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी है। कलेक्टर ने आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या से निपटने निगम की कार्ययोजना को लेकर भी जानकारी मांगी है। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर ने शहर के विकास कार्यों को दुरतगति से करने का आश्वासन दिया है।
मीडिया से एक संक्षिप्त चर्चा में कलेक्टर ने कहा कि आयुक्त के साथ मिलकर गुणवत्ता आधारित कार्यों पर उनका पूरा ध्यान रहेगा। विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही और देरी नहीं होगी। यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार ने सीधे कलेक्टर को नगर निगम में प्रशासक नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *