जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव हुए शामिल

जगदलपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर 27 जुलाई से आयोजित जन समस्या निवारण पखवाड़ा जिसमें जनता के समस्याओं के मौके पर त्वरित निवारण के लिये वार्डवार शिविर आरंभ हुआ है। अभियान के चौथे दिन दुर्गा मंदिर प्रांगण शांति नगर वार्ड में राजीव गांधी वार्ड ,गुंडाधुर,पं सुंदरलाल शर्मा एवं संजय गांधी वार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशअध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुये। भाजपा प्रदेशअध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आये लोगों से चर्चा की, उनकी समस्याओं से अवगत हुये और उनकी समस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों को कहा।
जन समस्या निवारण पखवाड़ा में अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जन समस्या निवारण पखवाड़ा के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य राज्य सरकार के द्वारा प्रारंभ किया गया है वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है और जनता से सीधे संवाद का माध्यम है। हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री की सोच है प्रदेश का चौमुखी विकास करना। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना महती कार्य है। हमारी सरकार का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है। जन समस्या निवारण शिविर में जनता की जो समस्यायें आ रही है उसका उपयुक्त समाधान किया जाये।
देव ने कहा कि जगदलपुर शहर विकास को लेकर किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी, हम सब मिलकर चौमुखी विकास कार्य करेंगे । जनता के द्वारा चुनी गई सरकार जनता के बीच जाए, शिविरों में जनमानस की जो समस्या आ रही है उसको सूचीबद्ध कर सतत मॉनिटरिंग करें । महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। जन समस्या निवारण शिविरों में लोगों के सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं । जिनका समाधान भी त्वरित रूप से शिविर में किया जा रहा है । वार्ड में शिविर के माध्यम से लोगों को मूलभूत सुविधा देने को लेकर शिविर लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *