समाज के अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुंच रही भाजपा सरकार की योजनाएं – नंदनी नेताम

गरियाबंद। गरियाबंद मैनपुर विकासखंड के एक-एक गाँव जाकर ज़मीनी स्तर पर भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती नंदनी नेताम दौरा कर रही है और लोगों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के पास जाकर उनका निराकरण भी करवा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के पश्चात पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी एक अनोखी और विशिष्ट पहचान बनाई है। आज विश्व एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में भारत को देख रहा है। भारत रक्षा के क्षेत्र में अपनी अतुलनीय मजबूती के कारण हर चुनौती से उबरने के लिए सदैव तैयार है। यह तभी संभव है जब आप कार्यकर्ताओं की बदौलत एक मजबूत और ²ढ़ निश्चयी सरकार चुनकर लाते है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में 2023 में पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा आई है तब से सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को सर्वोपरि रखा है। राज्य सरकार अंत्योदय की परिकल्पना के साथ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है और पहुंचाते भी रहेगी। 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में सीधे 1000 रुपये प्रतिमाह दे रही है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पिछले 9 माह से सुधरती हुई नजर आ रही है।










