छात्रा की मौत के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य बालाटिकरा आवासीय विद्यालय पहुंची

सुकमा। छिंदगढ़ ब्लॉक के बालाटिकरा आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत के बाद आज शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका शोरी निरीक्षण पर पहुंचीं। उन्होंने छात्राओं व आवासीय विद्यालय के कर्मचारियों से छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं छात्राओं से व्यक्तिगत रूप से भी सुविधाओं के बारे में पूछा।
छात्राओं व कर्मचारियों ने बताया कि अचानक तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। बीएमओ डॉ. रसपाल सुमन से पूछा तो उन्होंने अस्पताल में भर्ती करने से पहले ही मौत होने की बात कही। राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका शोरी ने कहा कि आश्रम-छात्रावास, आवासीय विद्यालय में छात्राओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अगले महीने वे जिले के आवासीय विद्यालय, आश्रम शालाओं का दौरा कर छात्राओं से स्वयं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेंगी और इस पर कड़ी कार्रवाई भी करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *