सेल्फी लेने के दौरान एक युवक गिरा भीमसेन जलप्रपात में हुई मौत

जगदलपुर। बस्तर जिले के ओडिशा सीमा से लगे भीमसेन जलप्रपात पाऊरवाड़ा पंहुचे चार दोस्तों ने सेल्फी लेने के दौरान इस ग्रुप का एक युवक जलप्रपात में गिर गया, युवक को बचाने के लिए दोस्तों ने कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। युवकों ने इसकी जानकारी दरभा पुलिस को दी। दरभा पुलिस घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी, मौके पर पंहुची एसडीआरएफ ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को युवक का शव बाहर निकाला गया। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय विकास मरकाम तोंगपाल निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोंगपाल निवासी विकास मरकाम ने अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया। सभी छत्तीसगढ़ व ओडिशा सीमा से लगे भीमसेन वाटरफॉल पाऊरवाड़ा के लिए रवाना हो गए, नहाने के बाद दोस्तों ने वाटरफॉल के ऊपर खड़े होकर सेल्फी खिंचाने की इच्छा जताई, फोटो खिंचाने के दौरान अचानक विकास का पैर फिसल गया और ऊपर से नीचे आ गिरा, अन्य साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नही हो पाए। दरभा थाना प्रभारी को घटना की जानकारी नगर सेना प्रभारी संतोष मार्बल को दी गई, रात होने की वजह से टीम को रवाना नहीं किया गया, वहीं सोमवार की सुबह टीम को भेजा गया। करीब 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद विकास के शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *