नगर पालिका कार्यालय से हर घर तिरंगा फहराने हेतु निकाली गई रैली

दंतेवाड़ा। जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज रविवार को नगर पालिका दंतेवाड़ा के तत्वाधान में वाहन रैली निकालकर हर घर तिरंगा फहराने हेतु लोगों से अपील करते हुई जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन रैली नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ हुई और पूरे दंतेवाड़ा शहर का भ्रमण करते हुए इसका समापन किया गया। इस रैली में नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, पार्षद राजा शर्मा, पार्षद चंदन सिंह ध्रुव, पार्षद विमला रावत, पूर्व वेल्डरमैन कमला बैरागी, गणमान्य नागरिक, स्व सहायता समूह की दीदियां तथा नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारी ने पूरे शहर का भ्रमण करते हुए नागरिकों को तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *