दक्षिण अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

नारायणपुर। दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों ने सात नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी स्तर के नक्सली के मारे जाने की सूचना मिली है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मंगलवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। चार जिले के एक हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। बस्तर में केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर के धुर नक्सल ईलाको में जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *