शिविर में 374 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क वितरण किया गया 660 सहायक उपकरण

जगदलपुर। सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जबलपुर के एडिप योजना के तहत जिले चयनित 374 दिव्यांगजनों को 660 सहायक उपकरण राशि 32 लाख का सामग्री नि:शुल्क वितरण सांसद बस्तर महेश कश्यप के कर कमलों के द्वारा किया गया है, जिसमें जिले के सातों विकासखण्ड के उपस्थित दिव्यांगजनों को प्रदाय किया गया।
उक्त सामग्री हेतु हितग्राहियों का चयन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के द्वारा वर्ष 2023 में चयन किया गया था, ट्राय यसायकल, बैटरी ट्राय सायकल, श्रवण यंत्र, बैशाखी, रोलेटर, व्हीलचेयर, वाकिंग स्टीक, स्मार्ट फोन, सुगम्य कैन, एडिएल कीट आदि सहायक उपकरण का नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवदी कश्यप, जगदलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कश्यप, सरपंच, ग्राम पंचायत आडावाल श्रीमती जयंती कश्यप, ज. पंचायत सदस्य श्रीमती श्रीति शर्मा, समाज कल्याण विभाग उप संचालक श्रीमती सुचिता लकडा तथा समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण तथा जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारीगण तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के कर्मचारी-अधिकारी गण के उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *