जैजैपुर में जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 लोग शामिल

सक्ती। जिले के जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्य ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है, जिसके बाद सभी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिला कार्यालय सक्ती में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की उपस्थिति में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा प्रवेश करने वालो में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा, किशन साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 12, नारायण निराला जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 03, रंभा भारद्वाज जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 23 हसौद, अंजनी सिदार जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 रायपुरा, कृष्ण कुमार चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 02 बर्रा, राधे श्याम चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 11 तुषार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *