विस्फोटक, नक्सली साहित्य व प्रचार सामग्री के साथ 6 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला बल, कोबरा 205 व सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी गलगम, नड़पल्ली, फुटापल्ली इलाके में एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरन उसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत नड़पल्ली-फुटापल्ली के जंगल से पुलिस ने 6 नक्सलियों जिनमें जनमिलिशिया सदस्य लक्ष्मण दूधी, देवा सोढ़ी, नरसिम्मा सुंकर उर्फ नरसिम्हा शंकर, मोहन राव आऊल, नागराज शुकर, गोपाल सुंकर सभी निवासी पुजारी कांकेर को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से विस्फोटक सहित नक्सली साहित्य व प्रचार सामग्री जब्त की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध थाना उसूर में कार्यवाही के उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *