उत्तरी अबूझमाड़ में हुए मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, मारे गये नक्सलियों के शव व हथियार बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी अबूझमाड़ में कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों के जवान सभी मारे गये नक्सलियों के शव एवं बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों का दावा है कि इसके अलावा कई नक्सली घायल हुए हैं,। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों को भी गोली लगी है, फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि नारायणपुर और कांकेर से लगे उत्तरी अबूझमाड़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद से लगे महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था, शनिवार सुबह अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस फोर्स नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं नक्सली इस इलाके से महाराष्ट्र की ओर भाग न जाए इसके लिए कांकेर जिले से लगे गढ़चिरौली इलाके में सी-60 कमांडो को तैनात किया गया है।
बस्तर आईजी सुददराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियो की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर रवाना की गई थी। सर्चिंग के दौरान आज सुबह 8 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, 4 घंटे की मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव एवं बड़ी मात्रा में नक्सलियों के हथियार भी बरामद हुए हैं। उन्होने बताया कि मुठभेड़ में शामिल 2 जवान घायल हुए है, जिनकी स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर है। दोनों घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *