64 पैकेट में 65 किलो गांजा ओडिशा से जबलपुर ले जाते 5 गिरफ्तार

राजनांदगांव। ओडिशा से 64 पैकेट में 65 किलो गांजा जबलपुर ले जाते 5 आरोपियों को घुमका पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है, इस मामले में एक आरोपी फरार हो जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। जप्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपए है।
एएसपी राहुल देव शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि घुमका पुलिस को एक बड़ी गांजा तस्करी की सूचना मिली थी जिसमें एक वाहन को रोककर चालक धनराज पटेल और ओडिशा के बेदाबेरो पात्रो से पूछताछ की। जिसमें यह जानकारी सामने आई कि मादक पदार्थ गांजा को लेकर आरोपी जबलपुर ले जा रहे थे। आरोपियों ने वाहन के एक ट्रॉली के नीचे गोपनीय चेम्बर बनाकर गांजा छुपाकर रखा था। इसके बाद पुलिस ने 64 पैकेट में कुल 65.565 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 9 लाख 83 हजार रुपए आंकी गई है।
एएसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर हैं। इनकी निशानदेही पर कुछ और खुलासे होंगे। पुलिस ने भिलाई के रहने वाले दो युवक अनिल सोनी और गोविंद क्षत्रिय तथा जबलपुर के आकाश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया। एक फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने (20-बी) (11) (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर लिया है। आरोपियों से तस्करी को लेकर पुलिस को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *