2 लाख की ईनामी महिला नक्सली सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 4 नक्सलियों कलमू आयते पति भीमा उर्फ कुहराम (केएएमएस अध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, ईनामी 2 लाख रूपये) निवासी ताड़मेटला गोंण्डेपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, नुप्पो रघु पिता नुप्पो चंद्रा (मिलिषिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी) निवासी मोरपल्ली इत्तापारा थाना चिंतालनार जिला सुकमा, मड़कम कोना पिता जोगा (मिलिशिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी) निवासी कंगालतोंग थाना भेजी जिला सुकमा, सोड़ी लच्छा पिता हुंगा (मिलिशिया सदस्य,मोरपल्ली आरपीसी) निवासी मोरपल्ली इत्तापारा थाना चिंतालनार जिला सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल, निरीक्षक अरपर्ण गोगोई, 50 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, निरीक्षक सुजीत कुमार, 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 लाख ईनामी महिला नक्सली कलमू आयते पति भीमा उर्फ कुहराम को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ, एवं 3 पुरूष नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 151, 50, 218, वाहिनी सीआरपीएफ, 204 वाहिनी कोबरा एवं रेंज फिल्ड टीम कोन्टा के कार्मिकों का योगदान रहा। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करवाये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *