विस्फाेटक के साथ 2 नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

सुकमा। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी बड़सेट्टी व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम बड़ेसट्टी बुरदापारा, करकापारा के मध्य नाला के पास के जंगल में 2 नक्सलियाें माड़वी मंगा पिता माड़वी पाण्डू निवासी ग्राम मूलेर, पटेलपारा थाना फुलबगड़ी एवं माड़वी भीमाराम पिता माड़वी रामा निवासी ग्राम मूलेर पटेलपारा थाना फुलबगड़ी, नक्सल संगठन में सक्रिय केरलापाल एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य काे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियाें के निशानदेही से 1. टिफिन बम 01 नग लगभग 5 किग्रा. 2. इलेक्ट्रिक वायर लगभग 18 मीटर, 3. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 2 नग, 4. जिलेटिन रॉड 3 नग, 5. झोला 1 नग, 6. नक्सल पर्चा 6 नग, बरामद किया गया है। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से दोनों नक्सलियों के खिलाफ थाना फुलबगड़ी में अपराध क्रमांक 07/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *