नक्सल संगठन में सक्रिय 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति-संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
आत्मसर्पित नक्सलियों में 1. जोगेन्द्र यादव पिता सुक्को (पेद्दाबोडकेल आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष) निवसी तिम्मापुरम राउतपारा थाना चिंतलनार 2. हेमला देवा पिता स्व. हुंगा (पेद्दाबोडकेल आरपीसी जनसर्म्पक कमेटी अध्यक्ष) निवासी तिम्मापुरम सोड़ीपारा थाना चिंतलनार 3. माड़वी गंगा पिता स्व. नंगा (पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य) साकिन तिम्मापुरम सिनेमपारा थाना चिंतलनार 4. मड़कम नंगा पिता स्व. मंगडू (पेद्दाबोडकेल आरपीसी संघम सदस्य) साकिन तिम्मापुरम गोलापारा थाना चिंतलनार 5. मड़कम मुकेश पिता स्व. देवा (पेद्दाबोडकेल आरपीसी जीआरडी मिलिशिया सदस्य) साकिन तिम्मापुरम सिनेमपारा थाना चिंतलनार 6. हेमला जोगा पता स्व. देवा (पेद्दाबोड़केल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) निवासी तिम्मापुरम गायतापारा थाना चिंतलनार 7. बारसे लखमा पिता हिंगा (जीआरडी मिलिशिया सदस्य) निवासी तिम्मापुरम थाना चिंतलनार 8. सोड़ी मुक्का पिता हिड़मा (डीएकेएमएस सदस्य) निवासी तिम्मापुरम गोलापारा थाना चिंतलनार 9. मड़कम हुंगा पिता स्व.मड़कम केसा (पूवर्ती आरपीसी भुमकाल मिलिशिया सदस्य) निवासी पूवर्ती डब्बापारा थाना जगरगुण्डा 10. माड़वी पोज्जा पिता लखमा (पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य) साकिन तिम्मापुरम गायतापारा थाना चिंतलनार 11. हेमला सुक्का पिता भीमा (बासागुड़ा एलओएस सदस्य) निवासी तिम्मापुरम पेद्दापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अमित प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी 131 वाहिनी सीआरपीएफ, रवि गनवीर उप कमाण्डेन्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ, निरीक्षक पवन कुमार 223 वाहिनी सीआरपीएफ, निरीक्षक अरिओम प्रकाश 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत प्रभारी नक्सल सेल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
नक्सली बारसे लखमा पिता हिंगा, सोड़ी मुक्का पिता हिड़मा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 74 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा, नक्सली मड़कम मुकेश पिता स्व. देवा, हेमला जोगा पिता स्व. देवा आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 131 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा, नकसली मड़कम नंगा पिता स्व. मंगडू को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 150 वाहिनी सीआरपीएफ, 201 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा, नक्सली माड़वी पोज्जा पिता लखमा, हेमला सुक्का पिता भीमा, को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं नक्सली, जोगेन्द्र यादव पिता सुक्का, हेमला देवा पिता स्व. हुंगा, माड़वी गंगा पिता स्व. नंगा एवं बारसे लखम पिता हिंगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी टीम का योगदान रहा। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीतिÓÓ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *