पूर्व गृह मंत्री साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कमला देवी साहू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कमला देवी के निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरी पीड़ा हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *