कटियारास के एक घर में महिला का सड़ा-गला शव बरामद, पति फरार

दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कटियारास इलाके के एक घर में महिला का सड़ा-गला शव मिला है। मृतक महिला के सिर पर चोट के निशान हैं, कमरे में खून फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का पति फरार है। पुलिस मौके पर पंहुचकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम प्रभा बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी कुआकोंडा की कुछ दिन पहले मयंक उपाध्याय के साथ इसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों दंतेवाड़ा में रहते थे। पुलिस के अनुसार 5 से 6 दिन पहले दोनों के बीच रात में काफी विवाद हुआ था, चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने भी सुनी थी। रात में उसका पति घर का दरवाजा बंद कर बाहर चला गया था। जिसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। वहीं अब जब घर से बदबू आने लगी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला। जिसके बाद अंदर महिला का शव मिला। मृतक महिला के चेहरे पर चोट का निशान हैं, खून फला हुआ था, शव सड़ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया कर मृतिका के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई है । इसके पति का फोन बंद आ रहा है, वह फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
दंतेवाड़ा थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि शव को देखने के बाद प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि मामला हत्या का है। पति की तलाश की जा रही है, पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *