बस्तर संभाग के 50 प्रधान आरक्षकों का जारी किया गया योग्यता सूची

जगदलपुर। बस्तर संभाग में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के द्वारा योग्यता सूची जारी किया गया। पदोन्नति प्रक्रिया के तहत बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर मेें 19 एवं 20 जून 2024 को आयोजित शारीरिक स्वस्थता परीक्षा में योग्य पाये 114 प्रधान आरक्षक का 28 जुलाई 2024 को लिखित परीक्षा संपन्न की गई। विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया में क्रमश: जिला बीजापुर 5, सुकमा 13, नारायणपुर 5, दन्तेवाड़ा 4, कांकेर 13, बस्तर 5 एवं कोण्डागांव के 5 कुल 50 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत संभाग में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर वरिष्ठता क्रमानुसार प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति प्रदान की जावेगी।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि बस्तर संभाग में विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर वरिष्ठता क्रम के आधार पर सहायक उप निरीक्षक पद हेतु योग्य पाये गये 50 प्रधान आरक्षकों को आगामी समय में पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण उपरांत सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति दी जायेगी। सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति से ना सिर्फ बल सदस्यों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि जवानों के कार्यक्षमता के साथ-साथ कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों की विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *