तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई,कुछ देर के लिए बिजली बंद

रायपुर। शहर के पंडरी इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
जानकारी के अनुसार देर रात एक कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे सड़क किनारे लगे बिजली खंभे से जा भिड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी। जिसके चलते कार के अनियंत्रित होते ही पलट गई और बिजली पोल से जा भिड़ी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि कार चालक को मामूली चोटें आई है। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर कोई राहगीर नहीं था वरना जनहानि हो सकती थी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। इधर हादसे की वजह से इलाके में अफरा—तफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *