खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा टाटा सम्पन्न फाईन बेसन असुरक्षित घोषित

अंबिकापुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा विनिर्मित खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा सम्पन्न फाईन बेसन 500 ग्राम, कोड-013, सरल क्रमांक-86/2025, बैच नं0 जीवी5एच0844डीआई, पैक्ड-08 अक्टूबर 2025, अवसान तिथि 07 मार्च 2026 को कॉल लैब प्राइवेट लिमिटेड- भोपाल दएम.पी.½ के जांच प्रतिवेदन क्रमांक त्-0024/2026 (10024/10/01/2026) 27 जनवरी 2026 द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि उक्त बैच नं. जीवी5एच0844डीआई के खाद्य पदार्थ को ना खरीदें साथ ही साथ सभी खाद्य विक्रेता, थोक/फुटकर से भी अपील है कि उक्त बैच नं. जीवी5एच0844डीआईके खाद्य सामग्री का क्रय/विक्रय/भण्डारण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि त्रुटिवश भी ऐसे खाद्य पदार्थ के विक्रय की संभावना ना रहे। उक्त बैच नंबर के शेष बचे हुए खाद्य पदार्थ को पृथक से संधारित किया जाए ताकि कंपनी में वापसी की कार्यवाही किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *