जिला अस्पताल पंडरी का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर,लापरवाही पर कार्रवाई

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा हीटवेव की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार आगामी गर्मी को देखते हुए राहत के लिए बाथ टब एवं बर्फ बनाने की मशीन इंस्टॉल की गई है।
कलेक्टर डॉ सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बिश्वरंजन ने औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल के रिसेप्शन पर कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को सही कक्ष, डॉक्टर और जांच केंद्र तक तत्काल मार्गदर्शन मिल सके।
लापरवाही पर कार्रवाई
जीवनदीप समिति के कर्मचारी श्री सूरज सोनी को कार्य में लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना के चलते वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए, साथ ही डॉ सिंह ने सिविल सर्जन को लापरवाही बरतने पर नोटिस भी जारी किया।
जि़ला चिकित्सालय पंडरी में दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर और स्टोर में मौजूद दवाइयों का मिलान किया। उन्होंने एक्सपायरी दवाइयों का सही तरीके से निष्पादन करने के साथ ही सभी आंकड़े रजिस्टर के साथ-साथ कंप्यूटर में भी रिकॉर्ड और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ सिंह ने ई कोर्ट वीडियो कांफ्रेंस कक्ष का निरीक्षण किया और खिड़की टूटी होने और सफाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से डॉक्टरों के कोर्ट अपीयरेंस को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए। डॉ सिंह ने स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया और मौजूद सभी सामान एवं उपकरणों का प्रॉपर रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *