पालतू कुत्ते ने तीन गांव में 14 लोगों को काटा, 5 गंभीर

बालोद। ग्राम नारागांव का एक पालतू कुत्ता तीन दिन से घर से गायब था। जब वापस आया तो एक घंटे के भीतर नारागांव एवं नर्रा के लगभग 12 लोगों को काट दिया। इसके पूर्व बोरी गांव के 2 लोगों को काटा था। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल संजीवनी 108 व निजी वाहनों से पहुंचाया गया। इनमे से पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धमतरी रेफर किया गया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत है।
घायलों में ग्राम नारागांव की देवंतीन बाई (35), नवल बाई (65), पुष्पा बाई (45), शिशुपाल (40) व अन्य ग्रामीण शामिल हैं। पालतू कुत्ता नारागांव की नवल बाई के घर का है। वह कुछ दिन से घर से बाहर था। अभी भी पालतू कुत्ता पकड़ से बाहर है। कुत्ते के काटने के मामले में आठ घायल नारागांव से है। 4 नर्रा एवं एक राहगीर महिला को भी काटा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में अचानक कुत्ता आया और बस लोगों को काटने लगा। जिन्होंने कुत्ता पाला था, उनके घर के भी दो लोगों को काटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *