आपसी विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

जगदलपुर। भानपुरी थाना में प्रार्थी रामू मौर्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी रैयनू मौर्य पिता स्व सुखराम जाति मुरिया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कावड़ गांव थाना भानपुरी के द्वार अपनी पत्नी श्रीमती रिगो बाई खाना नहीं बनाई थी जिस बात को लेकर आरोपी एवं मृत्तिका में विवाद हुआ जिस कारण आरोपी अपनी पत्नि रीगो बाई की हत्या चाकू मारकर कर दिया है । रिर्पोट पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी का मेमोरेंडम कथन गवाहों के समक्ष लेने पर पत्नी रिगो बाई द्वारा खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद होने से आरोपी चाकू से अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर भानपुरी थाना में आज सोमवार को कायर्वाही उपरांत न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *