किरंदुल आपदा की घड़ी में मुस्लिम समाज ने पीडि़त लोगों के लिए किया भोजन व्यवस्था

बचेली। बैलाडीला क्षेत्र में लगभग एक पखवाड़े से लगातार बारिश हो रहा है। भारी बारिश के चलते 21 जुलाई दोपहर में एनएमडीसी 11 बी में बना एक तट बांध टूट गया और किरंदुल क्षेत्र में पानी ने भारी नुकसान पहुंचाया और हाहाकार की स्थिति निर्मित हो गया। इस आपदा के समय प्रशासन और एनएमडीसी प्रशासन इंटक बहुत सारे लोगो ने मदद के लिए आगे आए। इस विपत्ति के समय बचेली-किरंदुल के मुस्लिम समाज ने भी अपनी भागीदारी निभाते हुए पीडि़त लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की। एसडीएम विवेक चंद्र से समाज की ओर से भोजन पैकेट बांटने की अनुमति लेकर भोजन व्यवस्था किया जिसमे नगर पालिका प्रशासन के सभी कर्मचारियों ने भोजन पैकेट बनाने और वितरण में सहयोग किया। इस दौरान विशेष रूप से किरंदुल पालिका प्रशासन के इंजीनियर सिन्हा, गौरी शंकर तिवारी का सहयोग मिला। भोजन बनाने का कार्य किरंदुल सुन्नी जामा मस्जिद के परिसर में बनाया गया।
विदित है की इस अफरा-तफरी के माहौल में कई घरों का किचन व्यवस्था खत्म हो गया था जिसमे बचेली के आफताब आलम ने देखा और सभी लोग को खबर किया जिसमे किरंदुल के सदर जमील खान और नजमुल योगदान दिया गया। बता दे जमील खान अक्सर समाज सेवा का कार्य के लिए तत्पर रहते है। बचेली से सदर बहाउद्दीन अहमद खजांची बचेली मो मुस्ताक और बचेली के पार्षद फिरोज नवाब ने भी अपना अपना सहयोग दिया और इस तरह से एक आपसी भाईचारा का मिसाल बने जैसा की विदित हो की इससे पहले भी बचेली बैलाडीला में आपदा की हर घड़ी में मुस्लिम समाज हमेशा प्रशासन का सहयोगी रहा है ।बचेली मुस्लिम समाज ने कोरोना काल में 51 हजार रुपए का सहायता राशि जमा कर सहयोग दिया। भोजन व्यवस्था में इंजीनियर सेफुल्लाह,फिरोज रजा,इमरान खान, आदिल खान,फारुख फारूक राजा ने अहम भुमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *