विभिन्न वारदातों में शामिल दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के परिणम स्वरूप नक्सल संगठन में सक्रिय 2 नक्सलियों माड़वी जोगा कोराजगुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष एवं सवलम पुल्ला ग्राम पालागुड़ा डीएकेएमएस सदस्य ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है।
नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा की टीम व थाना स्टाफ कोंटा का योगदान रहा। दोनों आत्मसमर्पित नक्सली प्रतिबंधित नक्सल में जुडकर विभिन्न नक्सली वारदातों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक-आईईडी लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध में नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना आदि वारदातों में शामिल रहे है। उक्त दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *