पुलिस की गश्त का असर चोर एटीएम मशीन को छोड़कर भागे

तिल्दा नेवरा। चोरों के दुस्साहस की दाद देनी होगी एटीएम मशीन से रुपए चोरी करने के बजाए नोटों से भरी एटीएम मशीन को ही उखाडऩे ले जाने की जुगत में थे लेकिन उसी समय गश्ती पुलिस के सायरन को सुन एटीएम मशीन को वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गये। एटीएम चोरी का यह पूरा मामला रायपुर जिले के तिल्दा का रविवार की मध्यरात्रि का है।
मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा सिमगा मुख्य मार्ग पर सासाहोली में विश्राम गृह के पहले इंडिया नंबर वन का एटीएम लगा हुआ है,जहां बीती रात्रि लगभग 1.30 बजे अज्ञात चोरों ने उक्त एटीएम को चोरी करने का प्रयास किया। अज्ञात चोरों ने सबसे पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय किया और उक्त एटीएम को उखाड़ कर बाहर ले आये और एटीएम के शटर को बंद कर दिया। बताया जाता है कि एटीएम मशीन में लाखों रुपए भरे हुए थे। जिस समय अज्ञात चोर इस घटना को अंजाम देने में लगे हुए थे ठीक उसी समय नेवरा पुलिस की टीम गश्त पर निकली हुई थी। पुलिस वाहन में लगे सायरन को सुनकर अज्ञात चोर एटीएम मशीन को वहीं बाहर छोड़कर फरार हो गए। इससे पूर्व भी तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरोरा में इंडिया नंबर वन के एटीएम मशीन को अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गए थे जिसका आज तक सुराग नहीं मिला है और इस बार फिर से चोरों ने इसी एटीएम को अपना निशाना बनाया। पुलिस की सतर्कता से यह वारदात टल गई ।
इंडिया नंबर वन कंपनी ने अपने एएटीएम तो लगा दिये लेकिन इसके सुरक्षा व्यवस्था नहीं की । इसके अलावा इस इलाके में कई बैंकों में भी एटीएम लगा हुए जहां भी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है। गार्ड नहीं होने से एटीएम मशीन लूटने वाले गिरोह एटीएम को निशाना बना रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *