महिला से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक निलंबित

जांजगीर चांपा। महिला से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक जगन्नाथ पाटले को निलंबित कर दिया गया है। महिला की शिकायत पर प्रधान पाठक को एक सप्ताह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल में रहने के चलते नियमों के अनुसार डीईओ ने यह कार्यवाही की।
जगन्नाथ पाटले (43) निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। उनकी पदस्थापना बलौदा ब्लॉक के झपेली शासकीय स्कूल में है। उनके खिलाफ शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि जगन्नाथ पाटले ने काम के बहाने उसे फोन कर अकलतरा स्टेशन के पास मिलने बुलाया। वहां पहुंची महिला से अश्लील बात करते हुए प्रधान पाठक छेड़छाड़ करने लगा। महिला के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी प्रधान पाठक जगन्नाथ पाटले वहां से भाग खड़ा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *