कोन्हेर गार्डन में देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाएं गिफ्तार

बिलासपुर। न्यायधानी के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और नेहरू चौक क्षेत्र में लगातार मिल रही देह व्यापार की सूचनाओं के बाद पुलिस ने आज सुह दबिश दिया और तीन संदिग्ध महिलाएं भावना सूर्यवंशी, मंजू तिवारी और पिंकी उर्फ हरीताली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने पुलिस से बहसबाजी की, जिसके बाद उन्हें महिला थाना लाया गया। जांच के बाद इनकी देह व्यापार में संलिप्तता सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। हालांकि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वहां देह व्यापार का अवैध धंधा बार-बार सक्रिय हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *