पैरा आर्चरी में टोमन ने हासिल किया रजक पदक

रायपुर। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 मार्च को संपन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम के तीरंदाजी (आर्चरी) में छत्तीसगढ़ के टोमन कुमार ने रजत पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में शीतल कुमारी को भी गोल्ड मेडल मिल चुका है।
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका ने बताया कि टोमन को यह उपलब्धि कम्पाउंड वर्ग में मिली। इससे पूर्व इन्होंने उत्तराखंड नेशनल गेम्स और टाटानगर में हुए सीनियर नेशनल तीरंदाजी में भी सामान्य खिलाडिय़ों के वर्ग में हिस्सा ले चुके है। टोमन को रजत पदक मिलने पर संघ के महासचिव आयुष मुरारका, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका एवं तीरंदाजी संघ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *