जोन तीन को छोड़ 8 जोनों में जोन अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

रयपुर। नगर निगम रायपुर के 10 जोन मे से 8 जोनों में अध्यक्षों का निर्वाचन गुरुवार को गया, जबकि जोन 3 का निर्वाचन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। बता दें इनमें से जोन 2 में सभापति सूर्यकांत राठौड़ पदेन अध्यक्ष के रूप में पहले ही पदभार संभाल चुके हैं। निर्विरोध निर्वाचित जोन अध्यक्षों में जोन 1 गज्जू साहू, जोन 4 मुरली शर्मा, जोन 5 अम्बर अग्रवाल, जोन 6, बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 गोपेश साहू, जोन 10 सचिन बी. मेघानी शामिल है।
इस अवसर पर जोन कार्यालय में वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, जोन के तहत वार्डों के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों, जोन कमिश्नरों, जोन अधिकारियों, कर्मचारियों ने बुके प्रदत्त कर शुभकामनायें दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *