चोरी के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई,चार कैंटीन कर्मी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से एक घटना सामने आई है। यहां बिस्किट का पैकेट चोरी करने पर रेलवे कैंटन कर्मचारियों ने एक युवक की पहले बेरहमी से पिटाई की फिर उसके पैर में रस्सी बांधकर प्लेटफार्म पर घसीटा। स्टेशन पर मौजूद वहां किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने पर रायपुर जीआरपी हरकत में आया। जीआरपी ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार कैंटीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। उधर पकड़े गए आरोपित कुछ और ही बता रहे हैं,युवक नशे में धुत्त था,जब पैसे व सामान चोरी करते पकड़ा गया तो पिटाई करने पर जमीन में लेट गया। जीआरपीएफ ने कह दिया थाने ले जाओ,युवक उठ ही नहीं रहा था इसलिए घसीटकर थाने ले गए। प्लेटफार्म नंबर 5 की घटना है।










