योगेश तिवारी पुन: निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन के नए नेतृत्व को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने अपना इस्तीफा सौंपा और प्रदेश स्तरीय बॉडी को भंग करने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पुन: उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नामित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया। इस तरह, योगेश तिवारी को पुन: निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने योगेश तिवारी के पिछले कार्यकाल की सराहना की। बिलासपुर से श्रीमती चित्रा तिवारी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने एकमत होकर समर्थन दिया। उनका पुन: चयन यह दर्शाता है कि उनके नेतृत्व में संगठन ने उल्लेखनीय प्रगति की है और आगे भी उनकी अगुवाई में समाज हित में कार्य किए जाएंगे।
इस अहम बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बिलासपुर से श्रीमती चित्रा तिवारी, श्रीमती राजकुमारी तिवारी, श्रीमती अणिमा तिवारी, श्रीमती सावित्री दुबे, श्री मोहित मिश्रा, श्री आदित्य मिश्रा, रायपुर से डॉ. एस.के. शर्मा, श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती उमा तिवारी, श्री अशोक बनर्जी, भाटापारा से श्रीमती ऊषा मिश्रा, मुंगेली से श्रीमती मंजू शर्मा सहित दुर्ग, जांजगीर, जगदलपुर के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे समाज की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी ने भी संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़, सामाजिक उत्थान के कार्यों को और गति देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *