तनिष्क एंटरप्राइजेज के मुंशी से लूटपाट करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में धरे गए

रायपुर। तेलघानी नाका स्थित तनिष्क एंटरप्राइजेज के मुंशी से बदमाशो ने गुढियारी थाना क्षेत्र के नया तालाब इलाके में बीती रात 8 लाख 75 हजार 800 की नगदी लूटपाट कर फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने चंद घंटो के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लूटी गई पूरी रकम के साथ स्कूटी और हथियार को भी जप्त किया।
प्रार्थी सूरज साहू ने पुलिस को बताया कि वह उक्त रकम अपने इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिक्की में रखकर कार्यालय से सेठ के घर (नया तालाब, गुढियारी) जा रहा था। इसी दौरान नया तालाब के पास स्कार्फ से मुंह ढंके हुए दो अज्ञात युवकों ने उसे ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली और चाकू दिखाकर उसे धक्का देकर गिरा दिया और स्कूटी सहित डिक्की में रखे पूरे रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गुढिय़ारी थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की। त्वरित जांच व सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *