रांची के आंदोलनरत रेल इंजन चालकों का दपूमरे के कर्मचारियों ने किया समर्थन

रायपुर। रांची के आंदोलनरत रेल इंजन चालक और रनिंग स्टाफ के समर्थन में गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों ने समर्थन करते हुए पूरे मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया। रांची में रनिंग स्टाफ को जबरन मुख्यालय बायपास और लांग अवर्ष ड्यूटी करवाने के विरोध में रांची मण्डल का स्टाफ आंदोलन में हैं। अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ संगठन के रायपुर सचिव के पी हीरवानी, आर के विश्वकर्मा के आह्वान पर रायपुर मंडल के सभी ड्यूटी बुकिंग दफ्तरों के सामने दपूमरे के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *