महापौर और सभापति ने चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष दिवस, गुड़ी पाड़वा, चैट्रीचन्द्र पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को आदिशक्ति माता की विशेष आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पाड़वा, चैट्रीचन्द्र पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि,, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु आदि शक्ति देवी माता के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर और सभापति ने कहा कि आदि शक्ति देवी माता की विशेष आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर सभी नागरिकों को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है.
नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *