मूल प्रश्न बदलने का मामला उठा विस में

रायपुर। भाजपा की पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बुधवार को फिर अपना मूल प्रश्न बदलने का मामला विधानसभा में उठाते हुए कहा कि कल भी ऐसी स्थिति देखने में आई थी। मैने जो मूल प्रश्न लगाया था उसे क्यों बदला जाता है। मैने बैगा आदिवासियों के लिए बनी योजनाओं के लिए बोरवेल खनन के संबंध में 2019 से 2024 तक जानकारी मांगी थी और प्रश्न बदलकर 2021-2024 की जानकारी दी गई। देखकर लगता है कि हम गलत प्रश्न कर रहे हैं या विभाग अपनी सुविधा के लिए प्रश्न बदल रहा है या विभाग पिछली सरकार के कार्यों की जानकारी नहीं देना चाहता। पहले तो यही बता दें कि क्या कारण है प्रश्न बदल दिया जाता है।
संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमें प्रश्न ही 2021-2024 के बीच की जानकारी देने का मिला है और उसकी पूरी जानकारी दी गई है। इस पर सभापति धर्म जीत सिंह ने कहा कि मूल प्रश्न में 6 वर्ष की जानकारी मांगी गई थी। नियमों को परिप्रेक्ष्य में पूरे प्रश्न का जवाब आ जाए इसलिए सचिवालय द्वारा संशोधित किया गया। इस पर पूरक प्रश्न में बोहरा ने कहा कि 2019 के बाद बैगा बहुल क्षेत्रों में एक भी ट्यूब वेल खनन नहीं हुआ है जबकि 93 स्वीकृत हुए थे। खनन में बहुत धांधली हुई है। खनन का टेंडर जिस फर्म को मिला था, अधिकारियों के साथ मिलीभगत की। क्या कार्रवाई करेंगे। मंत्री कश्यप ने कहा कि पूरी जानकारी दे दें जांच करवा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *