सीएम विष्णु देव साय समेत उपमुख्यमंत्री कल जाएंगे दिल्ली , दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज , संगठन के बड़े नेता भी होंगे शामिल –

सीएम विष्णु देव साय समेत उपमुख्यमंत्री कल जाएंगे दिल्ली , दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज , संगठन के बड़े नेता भी होंगे शामिल –

रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , उप मुख्यमंत्री अरुण साव , उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी कल यानि कि 23 तारीख को रायपुर से नई दिल्ली की यात्रा में रहेंगे। इस यात्रा से एक बार फिर राज्य में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच विस्तार के लिए तारीख की नई संभावना सामने आई है। हालांकि इस बारे में अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच कहा जा रहा है कि 24 तारिक को 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के उपरांत कई अहम मुद्दों पर भी फैसला होना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष के साथ भी बैठक होनी लगभग तय है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा की जिला एवं प्रदेश का समिति की पदाधिकारी की नाम पर विचार के साथ मंत्रिपरिषद के विस्तार/पुनर्गठन/पर भी चर्चा होना लगभग तय माना जा रहा है!

2 मंत्रियों की जगह खाली
साय कैबिनेट का जब गठन हुआ तो मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री थे हैं। प्रदेश में 13 मंत्रियों को कैबिनेट में रखा जाता रहा है। तो पहले से ही एक खाली था। लोकसभा चुनाव के समय बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दिया, तो 11 मंत्री बचे। कुल मिलाकर 2 मंत्रियों की जगह साय कैबिनेट में इस वक्त खाली है।

प्रमुख पदों पर भी मुहर लगने की संभावना –

मिली जानकारी अनुसार प्रदेश संगठन के कई बड़े नेता भी नई दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे है और वह भी इन महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे जहाँ 25 तारिक को एनडीए के मुख्यमंत्री बैठक होनी है संभवतः इस बैठक में विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। मंत्रिपरिषद के विस्तार/पुनर्गठन के साथ ही राज्य के प्रमुख पद मुख्य सचिव , नए पुलिस महानिदेशक, एवं नए मुख्य सूचना आयुक्त के चेहरों पर मुहर लगना तय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *