दुर्ग से लालकुआं के बीच समर स्पेशल वीकली ट्रेन की शुरुआत 1 मई से, लगाएगी 18 फेरे

रायपुर। गर्मी की छुट्टियों और भीषण भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक और नई सौगात दी है। छत्तीसगढ़ से उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दुर्ग से लालकुआं के बीच समर स्पेशल वीकली ट्रेन की शुरुआत 1 मई से हो रही है। यह ट्रेन यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ आरामदायक सफर का मौका देगी। इस स्पेशल सेवा से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेन संख्या 08771/08772 दुर्ग-लालकुआं-दुर्ग वीकली समर स्पेशल ट्रेन कुल 18 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 08771 दुर्ग से 1, 8, 15, 22, 29 मई और 5, 12, 19, 26 जून को हर गुरुवार को रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 08772 लालकुआं से 2, 9, 16, 23, 30 मई और 6, 13, 20, 27 जून को हर शुक्रवार को प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन तीन राज्यों के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी. दुर्ग से लालकुआं के बीच दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा कैंट, मथुरा, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर और रुद्रपुर सिटी स्टेशनों पर इसका वाणिज्यिक ठहराव रहेगा. यात्रियों को इन स्टेशनों से चढऩे-उतरने की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *