अब रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाकर सुन्दरता निखारेंगे

0 दक्षिण विधायक सोनी ने महापौर मीनल के साथ मिलकर किया पचपेडी नाका सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने कार्य का भूमिपूजन
रायपुर। अब राजधानी शहर रायपुर में महानगरो की तर्ज पर रिंग रोड सर्विस लेन में सुन्दरता बढ़ाने पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य किये जायेंगे। आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे, ले. अरविंद दीक्षीत वार्ड क्रमांक 55 के पार्षद एवं जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह धु्रव, श्री विनय पंकज निर्मलकर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश जैन, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री आशीश शुक्ला सहित बडी संख्या में वार्डवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनों, जोन 10 अधिकारियो, कर्मचारियों की उपस्थिति में पचपेडी नाका सर्विस लेन क्षेत्र पहुंचकर श्रीफल फोडकर और कुदाल चलाकर लगभग 22 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से सर्विस लेन क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सुन्दरता बिखेरने कार्य का भूमिपूजन किया।
सोनी ने कहा कि यह बडी बात है नगर निगम रायपुर द्वारा सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने के लिये जोन 10 क्षेत्र में पचपेडी नाका सर्विस लेन 22 लाख रुपये महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतंृत्व में एवं वार्डपार्षद जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी के प्रयासो से स्वीकृत किये है। एक समय था जब नगर निगम रायपुर में पार्षद के लिए वार्ड के विकास हेतु राशि महापौर से स्वीकृत करवाना कठिन कार्य हुआ करता था। अब रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सुन्दरता बिखेरी जायेगी। दक्षिण विधायक सोनी ने पेवर ब्लॉक यू आकार में डिजाईन अनुसार लगवाने के निर्देश दिये एवं सतत मॉनिटरिंग कर सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने के बाद कोई ठेला गुमटी वाहन खडा ना होने दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिये। दक्षिण विधायक ने इस कार्य हेतु महापौर के नेतृत्व सहित पार्षद व जोन अध्यक्ष के प्रयासो को सराहा।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाकर सुन्दरता निखारने का कार्य पचपेडी नाका में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी के नेतृत्व में और वार्ड पार्षद एवं जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी के सतत प्रयासो से शीघ्र होगा। महापौर ने संबंधित ठेकेदार को कार्य को तय सयय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित करवाने के निर्देश दिये है। वार्ड पार्षद व जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी ने पचपेडी नाका सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य को प्रारंभ करने वार्डवासियों की ओर से दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सहित जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।










