बेहरमी से बछड़े की हत्या पर मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्रवाही , आठ आरोपी गिरफ्त में

बेहरमी से बछड़े की हत्या पर मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्रवाही , आठ आरोपी गिरफ्त में

मुंगेली – मुंगेली जिले हेडसपुर गांव में एक बड़ी घटना समाने आई जहाँ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक बछड़े की निर्मम तरीके से हत्या कर सर धड़ से अलग कर दिया गया है । बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने जैसे ही इसकी सूचना मुंगेली जिले के पुलिस कप्तान को दी उन्होंने तत्काल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित एक टीम घटना स्थल पर भेजी जहाँ एक बछड़े का शव बिखरी हालात में मिला ।

48 घंटे में आरोपी गिरफ्त में –

उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पशुक्रूरता अधिनियम की धारा पंजीबद्ध कर मामले में जांच शुरू कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई । मामले में सीसीटीवी कैमरे साइबर सेल , ऐसे अनेको तकनीकी साक्ष्य और मुखबीरो की सूचना तंत्र से 48 घण्टो में मामले को सुलझाते हुए आठ आरोपियों की घेराबंदी कर हिरासत में लिया ।

होली का त्योहार मनाने अन्य जिलों से आये थे आरोपी –

मामले में आठ लोगो को हिरासत में लेकर जब पूछताछ किया गया तो उन्होंने घटना स्वीकारते हुए बताया कि यह लोग अन्य जिलों से मुंगेली होली के त्योहार में आये थे जहाँ सभी ने बछड़े की हत्या उपभोग एवं उसके मांस की बिक्री करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था । आरोपियों से हथियार जप्ती कर आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया गया है ।

आरोपियों के नाम –

मामले में आरोपी बबला उर्फ राजेश पिता मुंगेलीहा दिवाकर , जितू उर्फ जीतराम बारले पिता बैसाखु बारले उम्र 65 वर्ष जिला बलौदाबाजार , प्रदीप मसीह पिता कृष्णारास उम्र 50 वर्ष जिला बलौदाबाजार , प्रवीण मसीह पिता विराज मसीह उम्र 50 वर्ष जिला बलौदाबाजार , सुशील जांगड़े पिता रामदास उर्फ मत्तु उम्र 40 वर्ष साकिन हेड़सपुर, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली , मेला राम दिवाकर पिता पंचु दिवाकर उम्र 31 वर्ष साकिन रामाकापा , मनोज दिवाकर पिता श्याम लाल दिवाकर उम्र 40 वर्ष साकिन रामाकापा , अशोक उर्फ बैहा पिता बेदू खाण्डे उम्र 50 वर्ष साकिन रामाकापा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *