65 लाख की डकैती में पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, दुर्ग-राजनांदगांव से 10 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दो दिन पहले शहर के पॉश इलाके अनुपम नगर में दिन दहाड़े हुई 65 लाख की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस संगठित अपराध का मुख्य आरोपी पीडि़त का पड़ोसी ही है। इस पूरे मामले में रायपुर पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दुर्ग और राजनांदगांव से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
खुफिया इनपुट्स के आधार पर रायपुर पुलिस ने देर रात विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसमें आरोपियों को धरदबोचा गया। बताया जा रहा है कि डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए सभी आरोपी गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए थे। यह अपराध जमीन विवाद के चलते अंजाम दिया गया था। जैसे ही पुलिस को डकैतों की सटीक लोकेशन की जानकारी मिली, पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसीसीयू के एडिशनल एसपी व प्रभारी परेश पांडे के नेतृत्व में 60 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया। 10 अलग-अलग टीमें रातोंरात दुर्ग और राजनांदगांव रवाना की गईं। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार की सुबह 6 बजे रायपुर लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *